झारखण्डधर्मराज्य

Jharkhand News धनबाद जिला महासचिव कांग्रेस पार्टी असलम मंसूरी व राजकुमार महतो उर्फ राम रहीम के द्वारा दावत ए इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया।

रिपोर्टर राजू अंसारी कतरास झारखंड

लोयाबाद हटिया ग्राउंड में पाक माह रमजान उल मुबारक के मौके पर मंगलवार को शाम को कांग्रेस प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष जलेश्वर महतो, धनबाद जिला महासचिव कांग्रेस पार्टी असलम मंसूरी व राजकुमार महतो उर्फ राम रहीम के द्वारा दावत ए इफ्तार पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। आयोजित दावत ए इफ्तार पार्टी में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारणी अध्यक्ष जनाब शहजादा अनवर,झरिया विधायक नीरज पूर्णिमा सिंह, धनबाद के पूर्व विधायक मन्नान मल्लिक, कांग्रेस पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष संतोष सिंह, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार गौरव, जिला परिषद सदस्य इसराफिल लला, आजाद मुखिया, लोयाबाद थाना प्रभारी विकास कुमार यादव, समेत करीब हजारों की संख्या में लोग इस इफ्तार पार्टी में शामिल होकर मगरिब की अजान सुनकर सभी रोजेदारों और उपस्थित गण्यमान्य प्रबुद्धजनो ने एक साथ दावत ए इफ्तार पार्टी का लुत्फ उठाया। इस आयोजन में गंगा जमुना तहज़ीब की झलक साफ तौर से नजर आई।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button