ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा ने थाना कोल्हुई पर सुनी जनसमस्याएं, थाना समाधान दिवस पर दिए आवश्यक निर्देश

ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश

महराजगंज। शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई को प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से आयोजित थाना समाधान दिवस के क्रम में आज दिनांक 11.07.2026 को क्षेत्राधिकारी फरेंदा सुश्री दीपशिखा वर्मा द्वारा थाना कोल्हुई पर पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ जनसुनवाई की गई।

इस दौरान फरियादियों से प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना-पत्रों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा शिकायतकर्ताओं को त्वरित राहत उपलब्ध कराने पर बल दिया गया। क्षेत्राधिकारी फरेंदा ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का निस्तारण पूरी संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं विधिक प्रावधानों के अनुरूप किया जाए, जिससे आमजन का पुलिस एवं प्रशासन पर विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button