ब्रेकिंग न्यूज़

Rajasthan News : ब्रह्माकुमारीज़ का प्रबंधन अनुकरणीय है: गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत

शांतिवन का किया अवलोकन, अव्यक्त लोक में दादी गुलजार को श्रद्धांजलि अर्पित की और सोलर किचन की व्यवस्थाओं को सराहा

ब्यूरो चीफ महावीर चन्द्र आबूरोड

आबूरोड। दो दिवसीय प्रवास पर माउंट आबू–आबूरोड पहुंचे गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने शनिवार को ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के मुख्यालय शांतिवन का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने संस्थान की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ का मैनेजमेंट अनुकरणीय और प्रेरणादायक है। मुख्यमंत्री ने सबसे पहले अव्यक्त लोक पहुंचकर संस्थान की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी हृदयमोहिनी (गुलजार दीदी) के स्मृति स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने शिव भोलानाथ का भंडारा (सोलर किचन) का अवलोकन किया और सौर ऊर्जा के माध्यम से भोजन तैयार करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। दादी कॉलेज में मुख्यमंत्री ने ब्रह्माकुमारीज़ की अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी बीके मुन्नी दीदी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान बीके मुन्नी दीदी ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।

संस्थान के अतिरिक्त महासचिव डॉ. बीके मृत्युंजय भाई ने मुख्यमंत्री को ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, नशामुक्ति एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी। वहीं वरिष्ठ राजयोगी बीके प्रकाश ने शांतिवन की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली से अवगत कराया। मेडिकल विंग के सचिव डॉ. बनारसी लाल ने संस्थान द्वारा संचालित “10 करोड़ नशामुक्ति प्रतिज्ञा अभियान” की जानकारी साझा की। अव्यक्त लोक में दादी गुलजार की निजी सचिव रहीं बीके नीलू दीदी ने मुख्यमंत्री को दादी के आध्यात्मिक जीवन और योगदान से परिचित कराया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1969 में संस्थापक ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त होने के बाद दादी गुलजार ने लगभग 50 वर्षों तक परमात्म संदेशवाहक के रूप में लाखों लोगों तक आध्यात्मिक संदेश पहुंचाया। सोलर किचन के निरीक्षण के दौरान बीके राजशेखर भाई ने बताया कि यहां प्रतिदिन सौर ऊर्जा की सहायता से स्वच्छ एवं उच्च गुणवत्ता वाला भोजन तैयार किया जाता है। सब्जी कटाई, धुलाई, भोजन निर्माण और रोटी बनाने सहित सभी कार्य पूरी स्वच्छता और आधुनिक तकनीक के साथ किए जाते हैं। संस्थान से जुड़े स्वयंसेवक नि:शुल्क सेवा देकर इस व्यवस्था को सफल बनाते हैं। इस अवसर पर शिक्षा प्रभाग की मुख्यालय संयोजिका बीके शिविका बहन सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं में मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button