Bhopalधर्म

सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

बैरागढ़। नुक्कड़ वाली माता मंदिर प्रांगण में शनिवार को भव्य सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक स्वर में संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात भगवान श्रीराम के परम भक्त हनुमान जी महाराज की विधि-विधान से आरती की गई।इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा ने जगत जननी नुक्कड़ वाली मैया के समक्ष ज्योत प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि जो श्रद्धालु प्रत्येक शनिवार एवं मंगलवार को श्रद्धा-भाव से हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उस पर हनुमान जी महाराज की विशेष कृपा बनी रहती है। कलियुग में हनुमान चालीसा का पाठ सभी संकटों का निवारण करने वाला और अत्यंत फलदायी माना गया है। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने नुक्कड़ वाली मैया को विशेष पुष्पमाला अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर नवनियुक्त पत्रकार संघ के पदाधिकारियों एवं पूज्य सिंधी पंचायत के सदस्यों का पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु विश्वकर्मा द्वारा सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में पत्रकार संघ के अध्यक्ष कमल मनसुखानी, महासचिव विवेक शर्मा, कोषाध्यक्ष मनोज शर्मा, पूज्य सिंधी पंचायत के सदस्य किशोर साधवानी, बसंत चेलानी सेवा सदन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष साधवानी वरिष्ठ समाजसेवी रूप कुमार सोनी, बजरंग सेवा समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, कमलेश बरलानी, पूर्व अध्यक्ष संदीप पाठक, नितिन शर्मा, मुकेश सूर्यवंशी, संदीप पाटीदार तथा अनिल प्रजापति सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button