
रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
रेल सुविधा संघर्ष समिति के अध्यक्ष परसराम आसनानी ने समाचार पत्र सिटी केबल के माध्यम से अनुरोध किया है कि संत हिरदाराम नगर रेलवे स्टेशन के दोनो प्लेटफार्म पर स्थित अस्थाई प्याउ का विगत दिवस समापन्न किया गया है। जिनमें दोनो प्लेटफार्म पर 30,000 लीटर पानी की खपत हुआ करती थी। यहां से गुजरने वाली प्रत्येक गाडी में बैठे यात्रियों को निःशुल्क पीने का ठंडा जल उपलब्ध कराया जाता था। यात्रियों को ठंडा जल मिलने से यात्री बहुत ही राहत महसूस करते थे एवं जाते-जाते संत नगर के सेवाधारियों को दुआऐं देते हुए जाते थे। सबसे बडा हर्ष का विषय यह है कि संघर्ष समिति के सेवादारियों द्वारा यात्रियों को पीने का पानी उनकी सीट पर उपलब्ध करवाया जाता था। यात्रियों को कोच से उतरने की जरुरत ही नहीं पडती थी। संघर्ष समिति द्वारा जल सेवा का कार्य दो शिफ्टों में चलाया जाता था। प्रथम शिफ्ट प्रात 7 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक जिसमे मुख्य रुप से सुरेश भोजवानी एवं उनके सहयोगी शंकर लाल मांझानी, लक्ष्मण आसनानी, नानकराम धर्मादासानी द्वारा अपनी सेवाऐ प्रदान करते थे। द्वितीय शिफ्ट में दोपहर 2 बजे से लेकर रात्रि 10 बजे तक जल सेवा कार्य चलाया जाता था। जिसमे संत नगर के प्रमुख समाजसेवी जीतू शिवनानी, कमलेश देवानी, ईश्रवलाल खुशलानी, वी.पी उपाध्याय, कन्हैयालाल पारवानी, दिलीप, खिलू, प्रकाश देवानी, लक्ष्मण लालवानी, प्रेम तेजवानी, मनोहरलाल, नानकराम धर्मादासानी, दिपेश आसूदानी, करण भारानी, प्रभुदास चंदानी, तुषार सेन, गोतम चाँदवानी, दिनेश होतवानी, प्रकाश मोरंदानी, चन्द्र दामानी, एवं परसराम आसनानी द्वारा अपनी सेवाऐ प्रदान की जाती थी। सेवा का उददेश्य परमहंस संत हिरदाराम जी की असीम कृपा एवं प्रेरणा से प्रेरित होकर संघर्ष समिति पिछले 28 वर्षो से जल सेवा का पुनीत कार्य बडे ही सुचारु ढंग से करती आ रही है। समिति का एक मात्र उददेश्य यह है कि संत नगर की स्टेशन से गुजरने वाली यात्रियो को ठंडा जल एवं स्वच्छ जल उपलब्ध करवाया जाए इस बात का पूर्ण ध्यान रखा जाता था। रेल सुविधा संघर्ष समिति उक्त पुनीत कार्य को सुचारु ढंग से चलाने के लिए परम श्रद्धेय सिद्ध भाउ, आदरणीय हीरो भाउ, चंद्रकुमार चांदवानी, सी.पी साधवानी, जीतू शिवनानी, महेश कुमार भोजवानी, गोवर्धनदास, मोतीराम के अलावा माता ईश्वरी देवी संस्था द्वारा 2 पानी के टैंकर प्रतिदिन उपलब्ध करवाए जाने पर परसराम आसनानी एवं रेल सुविधा संघर्ष समिति उनका हार्दिक-हार्दिक आभार व्यक्त करती है।



Subscribe to my channel