ब्रेकिंग न्यूज़
Assam News : असम–नागालैंड सीमा पर एक करोड़ रुपये से अधिक की प्रतिबंधित अफीम बरामद, दो कथित तस्कर गिरफ्तार
सिक्स माइल चेकपोस्ट पर वाहन जांच के दौरान पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुप्त कक्ष से 10 किलो अफीम जब्त


रिपोर्टर मोइनुल हुसैन ओझा कार्बी आंगलोंग असम
असम। असम–नागालैंड सीमा पर स्थित दिलाई थाना क्षेत्र में पुलिस ने नियमित वाहन जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 10 किलोग्राम प्रतिबंधित अफीम बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत एक करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। मामले में दो कथित तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पुरानी लाहोरीजान आउटपोस्ट के अंतर्गत सिक्स माइल चेकपोस्ट पर नियमित नाका जांच के दौरान मणिपुर की ओर से आ रही ग्रे रंग की टोयोटा इनोवा (RJ 10 UB 5000) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन के नीचे बने एक गुप्त कक्ष से 10 पैकेटों में छिपाकर रखी गई करीब 10 किलोग्राम प्रतिबंधित अफीम बरामद हुई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन को जब्त कर दीपक मीणा और चेन सिंह शेखावत, दोनों निवासी राजस्थान, को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए भी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीमावर्ती क्षेत्रों में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए नियमित जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Subscribe to my channel