Bhopalधर्म

जन्मदिन पर संत हिरदाराम साहिब की कुटिया पर टेका माथा एवं की गौ सेवा

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि समिति के सचिव व वरिष्ठ समाजसेवी राजकुमार धानुक के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिनांक 6 जुलाई, प्रातः 10 बजे संत हिरदाराम साहिब जी की कुटिया पर माथा टेककर देश की सुख, शांति एवं खुशहाली की प्रार्थना की गयी इसके बाद समिति के सचिव राजकुमार धानुक ने गौ माता की सेवा कर गौ माता से आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम के अंत में राजकुमार धानुक को को शाल एवं बगवा रंग का गमछा पहनाकर जन्मदिन की बधाई दी गयी। वार्ड 5 अशोक मारण ने कहा कि राजकुमार धानुक माता भक्त है। हर वर्ष अपने मोहल्ले में नौ दुर्गा उत्सव में नौ दिनो तक माता रानी की प्रतिमा बिठाकर सेवा करते है एवं नवमी के दिन माताजी के भंडारे में बढ चढकर अपनी सेवाऐं देते है। समिति अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग ने कहा कि राजकुमार धानुक की सेवाऐं समाज हित में सर्वोपरि है। बधाई देने वालो में वार्ड 5 पार्षद अशोक मारण, बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी, महासचिव गुरदास रामचंदानी, अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग, सचिव जगदीश सांवले, शमी गंगवानी आदि शामिल है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button