Uttar Pradesh News : थाना फरेंदा पुलिस द्वारा 02 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ सुनील कुमार जयसवाल महाराजगंज उत्तर प्रदेश
महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में जनपद में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण में थाना फरेंदा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए मु०अ०सं० 187/2026 धारा 85, 80(2) बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट से संबंधित 02 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। दिनांक 11.07.2026 को थाना फरेंदा पुलिस टीम द्वारा बाजारडीह क्षेत्र से अभियुक्त श्रीकेश साहनी पुत्र जोगी साहनी (उम्र लगभग 25 वर्ष) तथा जोगी साहनी पुत्र परदेशी साहनी (उम्र लगभग 52 वर्ष), निवासी ग्राम ओड़वलिया टोला भरथीपुर उर्फ रतनपुर, थाना फरेंदा, जनपद महराजगंज को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1. थानाध्यक्ष फरेंदा श्री राघवेन्द्र सिंह
2. उ0नि0 कलीमुल्लाह खान
3. हे0का0 बुद्धिसागर चौधरी
4. हे0का0 मनोज कुमार




Subscribe to my channel