
रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश
संत नगर – बजरंग सेना समिति के अध्यक्ष कमलेश देवानी ने बताया कि समिति अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग एवं सचिव हनी देवानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में दिनांक 5 जुलाई, रविवार, प्रातः श्री पिपलेश्वर महादेव मंदिर, कृष्णा प्लाजा, संत हिरदाराम नगर में भगवान शिवजी का पंचामृत से शिव अभिषेक कर शिवजी की आरती की गयी। समिति उपाध्यक्ष राज बिजोरिया ने बताया कि शिवजी का पंचामृत से अभिषेक करने से दुनिया के सारे सुखों की प्राप्ति होती है। कार्यक्रम के अंत में बजरंग सेना समिति के अर्चक पुरोहित पण्डित राज कुमार गर्ग एवं सचिव हनी देवानी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हार, फूल, शाल एवं भगवा रंग का गमछा पहनाकर जन्मदिन की हार्दिक हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं दी गयी साथ ही गर्ग एवं देवानी के उज्जवल भविष्य की कामना भगवान शिवजी से की गयी। बधाई देने वालो में पूज्य सिंधी पंचायत के अध्यक्ष माधू चांदवानी, बजरंग सेना समिति के मुख्य सलाहाकार रुप कुमार सोनी, अध्यक्ष कमलेश देवानी, उपाध्यक्ष राज बिजोरिया, महासचिव गुरदास रामचंदानी, जीतू शिवनानी, सचिव रमेश कुमार तोलानी, वासुमल देवानी, राज कुमार धानुक, वी.के.नाथानी, शमी गंगवानी आदि शामिल है।




Subscribe to my channel