Uttar Pradesh News अयोध्या जनपद के अंतर्गत विकासखंड मवई के ग्राम रानी मऊ में स्थापित श्री श्री सर्वेश्वर महादेव के मंदिर में नवम स्थापना उत्सव के शुभ अवसर पर मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।

रिपोर्टर अर्जुन कुमार अयोध्या उत्तर प्रदेश
अयोध्या जनपद के अंतर्गत विकासखंड मवई के ग्राम रानी मऊ में स्थापित श्री श्री सर्वेश्वर महादेव के मंदिर में नवम स्थापना उत्सव के शुभ अवसर पर मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत 14 अप्रैल 2023 को वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ से की गई। जिसमें अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का शुभारंभ वैदिक कर्मकांड के प्रखर ज्ञाता पंडित मनोज शुक्ल भारद्वाज(डीह वाले) द्वारा हुआ। विशेष सहयोग ग्राम सुल्तानपुर पुर के कथा व्यास पं. शिवानंद मिश्र शिवा परमानंद मिश्र, पं. राहुल ओझा,पं.अजय मिश्र शास्त्री व बाबा रामसनेहीघाट म्यूजिकल ग्रुप और मां बाराही देवी म्यूजिकल ग्रुप का रहा।
पूजन के समय गरिमामई उपस्थिति सिद्ध पीठ मां कामाख्या धाम से पधारे मंदिर के महंत पंडित भास्कर दास जी महाराज का आगमन रहा। पाठ समापन के पश्चात हवन पूजन तथा भंडारे से पूर्व कन्या पूजन संपन्न हुआ। जिसमें गांव व आसपास की कन्याओं को तिलक (रोली) चुनरी प्रसाद प्रदान किया गया।शाम 8:00 बजे महाआरती का आयोजन हुआ।इस की प्रस्तुति श्री श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर सेवा समिति द्वारा की गई। महादेव का अद्भुत सिंगार लोगों को काफी आकर्षित कर रहा था।श्री श्री सर्वेश्वर महादेव की एक झलक पाने के लिए भक्तों की होड़ लगी रही। मंदिर के पुजारी लाल जी मिश्रा बताते हैं कि महादेव मंदिर करीब 116 वर्ष पुराना है। कुछ वर्ष पहले यह सिर्फ एक लाट पर स्थापित था। तत्पश्चात श्री चंद्रशेखर मिश्र ने अपने पड़ोसियों तथा सगे संबंधी और मित्रों के साथ मिलकर इसका 15 अप्रैल 2015 को पुनः निर्माण करवाया।श्री श्री सर्वेश्वर महादेव मंदिर का वर्तमान स्वरूप पंडित विष्णु कुमार मिश्र उर्फ लाल जी के हाथों हुआ। इसका वार्षिक भंडारा प्रतिवर्ष 15 अप्रैल को होता है। भंडारे का कार्यक्रम दोपहर से लेकर रात देर रात तक चलता रहा। वही समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसाद वितरण किया जा रहा था।हजारों की संख्या में आने जाने वाले राहगीरों को भी प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान गांव के भक्तों के साथ-साथ आसपास के गांवों के हजारों भक्त उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel