उत्तरप्रदेशधर्म

Uttar Pradesh News श्रीमती उर्मिला महाविधालय में आयोजित श्रीमद भागवत कथा

ब्यूरो चीफ सागर कुमार इटावा उत्तर प्रदेश

क्षेत्र अंतर्गत भोली चौराहा के पास स्थित श्रीमती उर्मिला महाविधालय में आयोजित श्रीमद भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं समेत मनोरम झांकियों का अदभुत मंचन किया गया।शुक्रवार को भागवत कथा का महाआरती के साथ समापन हुआ।शनिवार को भंडारा का आयोजन होगा। भागवताचार्य श्रीश्री 1008 सुधा योगी जी महाराज ने कहा कि प्रभु की मर्जी के बिना पत्ता भी नही हिलता,अहंकार व द्वेष का त्याग कर प्रेम,सदभाव के साथ रहे।प्रभु स्मरण से मानव जीवन का कल्याण होगा। भगवान कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाकर इंद्रदेव के अहंकार को क्षीण कर दिया। श्रीश्री 1008 रमा योगी जी महाराज ने भी भागवत कथा के अनेक प्रसंग सुनाकर प्रभु की लीलाओं का स्मरण कराया गया। भागवत कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण-राधा आदि की सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया गया।कथा का परीक्षित राधेश्याम यादव,शिवराज सिंह यादव,कैलाश यादव आदि मौजूद कई श्रद्धालुओं ने श्रवण किया।इस दौरान आयोजक रामप्रकाश यादव, डॉ पुष्पेंद्र सिंह यादव,सतेंद्र यादव, शैलेन्द्र यादव आदि व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button