उत्तरप्रदेशधर्म

Uttar Pradesh News टाण्डा नगर के झाँरखण्ड महादेव मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल की समिति टाण्डा द्वारा हनुमान जी

रिपोर्टर रामतिलक बिश्वकर्मा अम्बेडकर नगर उत्तर प्रदेश

टाण्डा नगर के झाँरखण्ड महादेव मंदिर परिसर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंगदल की समिति टाण्डा द्वारा हनुमान जी महाराज का जनमोउत्सव प्रान्त सत्संग प्रमुख श्याम बाबू,जिला संयोजक आलोक चौरसिया,मोतिगरपुर सिध्देश्वर धाम के पूज्य कृष्णन दास महाराज,जिला संघचालक ओम प्रकाश काबरा,जिला कार्यवाह अखिलेश,जिला सह संयोजक शूभम मोदनवाल की उपस्थिति में दीप प्रज्जवित कर किया गया! लालदेव कन्नौजिया,मुकेश गौड़,पंकज,छोटी सी बच्ची आराध्या मौर्य,ने नगर सत्संग प्रमुख अनिल गौतम के संचालन में सुंदर व भाव पूर्ण भजनों को विख्यात ढोलक बादक दिलीप शर्मा के ढोलक की थाप और अभिषेक पण्डित के बैंजु पर प्रस्तुत कर लोगो को मंत्रमुग्ध कर दिया!कृष्णनदास जी कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है जो इतने पुनीत कार्यक्रम हेतु पुनीत स्थान पर एकत्रित है हमे अपने जीवन को उद्देश्य प्राप्त करने का सबसे सुलभ साधन ईश्वर भक्ति है हमे सदैव भक्ति में।लीन रहना चाहिए!श्याम बाबू ने बताया कि हम सबको जीवन को सार्थक बनाने के लिए समय समय पर ऐसे आयोजनों में शामिल होकर सनातन धर्म के उत्थान भक्तो के कल्याण के लिए प्रार्थना करना होगा हम जब सबके कल्याण की भावना रखेंगे तो उसी में हमारा अपना भी कल्याण समाहित होगा!भक्त हनुमान ने जिस तरह भगवान की भक्ति कर खुद को मन्दिर में स्थान प्राप्त कर लिया!हमारा धर्म है जो एक साधरण व्यक्ति को भी भगवान बनने में सहायक सिद्ध होता है!शंकर सुवन केशरी नंदन तेज प्रताप महाजगवन्दन का भाव आज इस कार्यक्रम में दिखाई दे रहा है वो बहुत ही भावपूर्ण है!हनुमान जी भजनों से पूरा बातावरण ज्यश्रीराम,हनुमान जी महाराज की जय,हर हर महादेव के उद्घोष से गुंजायमान रहा!जिला कार्यवाह अखिलेश ने कहा यह देश माताओं बहनों के विवेक और वीरता पर टिका है यही तो वह पहला पाठशाला है जिसपर देश का भविष्य निर्भर है यही तो है जो बच्चों में संस्कार का रोपण कर परिवार को संतुलित रखने में अपनी महती भूमिका निभाती है आज बड़ी संख्या में देश धर्म समाज के सुकार्यो में आने वाली बाधाओं को दूर करने के लिए हिन्दू समाज को एक जुट रहकर आगे आना पड़ेगा और राष्ट्र के उत्थान में अपनी भूमिका खुद तलाश कर जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी!

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button