धर्ममध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News श्री रामकथा में उमड़ रही है श्रोताओं की भीड़, भरत का राम के प्रति प्रेम गिना नहीं जा सकता श्री: चौबेजी

रिपोर्टर संदीप राठौड़ कुक्षी धार मध्य प्रदेश

श्री राधे-राधे महिला मंडल डेहरी के तत्वाधान में श्री माँ कालीका मंदिर प्रांगण डेहरी में चल रही नव दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के सातवें दिवस श्रोताओं को संबोधित करते हुए श्री शिव बगलामुखी साधक प्रख्यात कथावाचक पंडित बनवारी आर चौबेजी इंदौर ने कहा कि भारत का राम के प्रति जो प्रेम था वह गिना नहीं जा सकता इस दुनिया में समुद्र की पानी की बूंदों को एक बार गिना जा सकता है धूल के कण को एक बार गिना जा सकता है आसमान के तारों को एक बार गिना जा सकता है लेकिन भरत के मन में जो अपने भाई राम के प्रति प्रेम था उस प्रेम को नहीं गिना जा सकता आकलन नहीं लगाया जा सकता।। और एक छोटे भाई का अपने बड़े भाई के प्रति इस प्रेम को भरत कहते हैं। श्री राम कथा में दिन-प्रतिदिन श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है वही रात्रिकालीन रामकथा में प्रसादी वितरण के स्टाल भी बढ़ते जा रहा है सातवें दिन के प्रसादी के लाभार्थी श्री राम किशन माहेश्वरी श्री अमित मंडवाल और राजकुमार राठौर थे कार्यक्रम का संचालन मुकेश गहलोत द्वारा किया जा रहा है और श्री रामकथा का सीधा प्रसारण अमृतवाणी टीवी चैनल के माध्यम से किया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान श्री राम कथा में सहयोगी व कथा के हवन जजमान प्रसाद लाभार्थियों का मंच से सम्मान भी किया जा रहा है कार्यक्रम के दौरान अखिलेश गुप्ता मुकेश सोलंकी श्री राम अग्रवाल उपसरपंच नितिन शीलाका पत्रकार दीपेश राठौड़ सुनील माहेश्वरी अनूप भोपे जितेंद्र राठौड़, अजय महाजन पवन चौधरी, प्रताब गवली, क्रष्णलाल राठौड़ सहित मातृशक्ति व महाकाल सेना के सदस्य द्वारा व्यापक व्यवस्था को संभाला जा रहा है

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button