धर्ममध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News रतलाम जिले के सभी तहसील स्तर के प्रत्येक गांव वाले ने श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर भव्य यज्ञ और शोभा यात्रा एवं हवन पूजन कर विधिवत प्रत्येक वर्ष की तरह यह त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया

रिपोर्टर दौलतराम पाटीदार रतलाम मध्यप्रदेश

रतलाम जिले के सभी तहसील स्तर के प्रत्येक गांव वाले ने श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव पर भव्य यज्ञ और शोभा यात्रा एवं हवन पूजन कर विधिवत प्रत्येक वर्ष की तरह यह त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। जिसमे प्रत्येक रतलाम जिला के हर एक गांव रतलाम से बड़बड़ हनुमान मुख्यमंदिर मेहंदीकुईबालाजी, डेलनपुर, धामनोद, सैलाना, शेरपुर, रूपा खेड़ा बिरमावल सिमलावदा रुपाखेड़ा तीतरी एवं कनेरी रतलाम जिला में आने वाले करीब-करीब सभी गांव वाले ने विधिवत यह बजरंगबली श्री हनुमान के जन्मोत्सव पर भारी भाव से शोभायात्राएं निकाली और हवन पूजन कर कार्यक्रम का समापन किया गया गाव में स्थित प्राचीन खेड़ापति हनुमान मंदिरो में 5, 5 दिन का लगातार यज्ञ किया गया।बुधवार को गाजे बाजे के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गयी.
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्त जन शामिल हुए! शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु ने अपने हाथों में भी हनुमान ध्वज थाम रखे थे। शोभायात्रा प्राचीन स्थित हनुमान मंदिर परिसर से प्रारम्भ हुयी इसके बाद पूरे गाव में भगवान राम और हनुमान के जयकारों से गूंजता रहा, इसे लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजा दिया गया है, यहा फूलों के साथ ही विघुत झालरों से भी सजाया गया है! वहीं पूरे गाँव और शहर के मुख्य बजरंग बली हनुमान मंदिर को व्यवस्थित रूप से शासन और प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए अपने अपनी जवाबदारी से कार्य निर्वहन क्या इस दोरान प्रभु श्रीराम और हनुमान के भक्ति गीतों के बीच उनके जयकारों से शहर व गांव गांव हनुमान भक्ति में डूबा नजर आया। यात्रा और मंदिर में पधारे गए सभी भक्तजनों के लिए स्वल्पाहार एवं प्रसादी वितरण की गई कुछ स्थान पर भंडारे का भी आयोजन रखा गया जिसमें हजारों लोग शामिल होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया है। शोभायात्रा में गांव के प्रमुख मार्गों का भ्रमण करने के बाद मंदिर पहुँचकर समाप्त हुयी.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button