उत्तरप्रदेशधर्म

Uttar Pradesh News धूमधाम के साथ मनाया गया भगवान स्वामी महावीर का जन्मोत्सव

रिपोर्टर मौ कासिम स्योहारा बिजनौर उत्तर प्रदेश

भगवान श्री महावीर स्वामी का जन्मोत्सव कार्यक्रम जैन मंदिर, आरव तनुज ने सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम और श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन, भजन, भाषण प्रस्तुत किए। इस मौके पर मंदिर को विशेष रूप से सजाया गया। इस मौके पर जैन महिलाओं के द्वारा महावीर स्वामी के माता के 16 सपनों का चित्रण बड़े ही भावपूर्ण ढंग से किया गया। इसी के साथ साथ महिलाओं और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में मंगलाचरण विशेष रूप से प्रस्तुत किया गया। जिसमें रीता, दीप्ति,ने पालना नृत्य, आराध्या जैन ने फैंसी ड्रेस, सारांश, काव्या, परी प्रेरिका, अक्षिता प्रस्तुत किए। जबकि सोलह स्वप्न में सीमा जैन, संगीता जैन, बबिता जैन, शैलजा जैन, अर्चना जैन ने हिस्सा लिया। जन्मोत्सव नृत्य नाटिका मै मनीष, विनीता, सोनिया ऋतु, नीमा, शुभ्रा आदि ने भाग लिया कार्यक्रम का सफल संचालन अंजू जैन, दीप्ति जैन ने किया इस मौके पर संजय जैन, अशोक जैन, अनिल जैन दीपक जैन, स्वामी जैन, बाबा जेन, डब्बू जेन, दीपक जेन, संजीव जेन, पाशा न आदि ने भी कार्यक्रम में सहयोग प्रदान किया

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button