उत्तरप्रदेशधर्मराज्य

Uttar Pradesh News कल हनुमान जन्मोत्सव को लेकर केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को जारी की एडवाइजरी, रामनवमी पर बंगाल और बिहार में हुई हिंसा के बाद गृह मंत्रालय अलर्ट

रिपोर्टर निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश

कल गुरुवार यानी 6 अप्रैल को पूरे देश भर में हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के मुताबिक राज्य सरकारों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, त्योहार का शांतिपूर्ण पालन करने और समाज में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने वाले किसी भी कारक की निगरानी सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। बता दें कि केंद्र सरकार को हनुमान जन्मोत्सव पर यह एडवाइजरी इसलिए जारी करनी पड़ी है कि पिछले दिनों रामनवमी पर बंगाल व, बिहार में दंगे और हिंसा हुई थी। इसलिए पहले ही सभी राज्यों को त्योहार के दौरान कड़ी निगरानी के निर्देश दे दिए गए हैं। इस बार केंद्र किसी भी तरह की चूक बर्दाश्त नहीं करेगी। रामनवमी पर शुरू हुई सांप्रदायिक हिंसा अब तक थमने का नाम नहीं ले रही है। इसका सबसे ज्यादा असर पश्चिम बंगाल के हुगली में देखने को मिला। अब भी पश्चिम बंगाल और बिहार के शहरों में हिंसा की आग रह-रहकर दोबारा भड़क रही है। बिहार में हुई हिंसा के बाद एक दिन पहले पुलिस ने वाराणसी में फ्लैग मार्च किया। जिसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक निर्देश दिया कि कही पर भी कोई व्यक्ति अफवाह फैलाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई कि जायेगी अपने अपने थाने पर पुलिस निगरानी रखेगी,|

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button