मध्यप्रदेश

बिलहरी पुलिस ने मारी रेड

घर के पीछे छिपा रखा था शराब का जखीरा बिलहरी पुलिस ने मारी रेड पकड़ी 126 लीटर देशी शराब कीमत 77000 हजार रुपए, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत की कार्रवाई

कटनी।। बिलहरी पुलिस को इलाका भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति परोहा पिपरिया स्लीमनाबाद मैंन रोड में अपने खेत में बने घर के पीछे गड्ढा में अत्यधिक मात्रा मे अवैध देशी शराब कार्टून के डिब्बे में रखे बिक्री करने की फिराक में खडा है मुखबिर की सूचना पर आरोपी विजय नारायण लखेरा पिता स्वर्गीय मुरली मनोहर लखेरा उम्र 58 साल निवासी परोहा पिपरिया चौकी बिलहरी थाना कुठला को पकड़ा गया और मुखबिर के बताए स्थान पर बने गड्ढे में 14 कार्टून देशी शराब 700 पाव 126 लीटर कीमत 77000 हजार रुपए की जप्त कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। आरोपी को पकड़ने मे थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक राजेंद्र मिश्रा के नेतृत्व,उपनिक्षक सुयश पाण्डेय, सहायक उप निरीक्षक दामोदर राव ,प्रधान आरक्षक रमाकांत तिवारी, प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति ,आरक्षक विकास कुमार,लव उपाध्याय,सौरभ जैन सैनिक, धनेंद्र त्रिपाठी महत्वपूर्ण भूमिका रही।.

 

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button