ABVPछत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीति

पलेरा में अपराधियों पर ‘स्ट्राइक’ की तैयारी, एसपी ने सौंपी निरीक्षक प्रीति भार्गव को थाने की कमान

बड़ी खबर: पलेरा में अपराधियों पर ‘स्ट्राइक’ की तैयारी, एसपी ने सौंपी निरीक्षक प्रीति भार्गव को थाने की कमान

 

 

पलेरा ।। थाना क्षेत्र में पिछले कुछ समय से बेखौफ हो रहे अपराधियों और लगातार पनप रही आपराधिक घटनाओं को पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने अत्यंत गंभीरता से लिया है। क्षेत्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था को पटरी पर लाने और पुलिस का इकबाल बुलंद करने के उद्देश्य से एसपी ने प्रशासनिक सर्जरी करते हुए निरीक्षक प्रीति भार्गव को पलेरा थाने की नई कमान सौंपी है। कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना बड़ी चुनौती उल्लेखनीय है कि पलेरा क्षेत्र में बीते दिनों चोरी, आपसी रंजिश और मारपीट जैसी घटनाओं के ग्राफ में अचानक वृद्धि हुई थी। इन वारदातों से न केवल क्षेत्रीय जनता में भय का माहौल व्याप्त था, बल्कि पुलिस की सक्रियता पर भी सवालिया निशान लग रहे थे। स्थानीय समाचार पत्रों ने भी समय-समय पर सुरक्षा व्यवस्था के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया था। इसी क्रम में एसपी मंडलोई ने क्षेत्र की कमान एक अनुभवी अधिकारी के हाथ में सौंपकर स्पष्ट कर दिया है कि अपराध और अपराधियों के प्रति ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति अपनाई जाएगी। अनुभव और कार्यकुशलता पर भरोसा नवनियुक्त थाना प्रभारी प्रीति भार्गव की गिनती तेज-तर्रार पुलिस अधिकारियों में होती है। पूर्व में भी उनके द्वारा की गई सख्त कार्रवाइयां चर्चा में रही हैं। पलेरा जैसे संवेदनशील क्षेत्र में उनकी पदस्थापना के पीछे पुलिस अधीक्षक का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का निराकरण, अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश और रात्रि गश्त को सुदृढ़ करना है। जनता में विश्वास बहाली की तैयारी पदभार ग्रहण करने के साथ ही नई थाना प्रभारी के समक्ष गुमशुदा वारंटियों की धरपकड़ और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी। पुलिस विभाग के इस निर्णय के बाद क्षेत्र के नागरिकों में सुरक्षा की नई उम्मीद जगी है। विभागीय सूत्रों की मानें तो आगामी दिनों में पलेरा पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध ‘क्लीन स्वीप’ अभियान भी चलाया जा सकता है।

 

कड़े निर्देश दिए हैं एवं स्पष्ट किया है कि कर्तव्य के प्रति लापरवाही और अपराध नियंत्रण में विफलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पलेरा में शांति भंग करने वालों के विरुद्ध अब पुलिस और भी कठोरता से पेश आएगी।

मनोहर सिंह मंडलोई पुलिस अधीक्षक

Tikamgarh Madhya Pradesh News @ Bureau Chief Muhammad Khwaja

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button