ABVPBhopalब्रेकिंग न्यूज़मध्यप्रदेशराजनीति

गुम हुए मासूम को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया, पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने

गुम हुए मासूम को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया, पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने

पलेरा। बुधवार बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब करीब 2 वर्षीय मासूम दिव्यांश राजपूत अपने परिजनों से बिछड़ गया। मासूम के गुम होने की खबर से परिजन परेशान हो उठे और उसकी तलाश शुरू कर दी गई। इसी दौरान पलेरा थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक ग्यासी लाल यादव को जैसे ही बच्चे के गुम होने की सूचना मिली, उन्होंने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मौके पर पहुंचकर बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया। प्रधान आरक्षक ने बच्चे को अपने पास बैठाकर शांत कराया और उसके परिजनों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया। काफी प्रयासों के बाद बच्चे की पहचान दिव्यांश राजपूत के रूप में हुई, जिसके बाद उसके नाना लखचंद्र राजपूत निवासी नयागांव से संपर्क किया गया। आवश्यक पुष्टि के बाद बच्चे को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। इस सराहनीय कार्य से पलेरा पुलिस का मानवीय चेहरा सामने आया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की प्रशंसा की है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button