ब्रेकिंग न्यूज़

हिस्ट्रीशीटर तमंचे समेत गिरफ्तार, 11 मुकदमों में वांछित था आरोपी

हिस्ट्रीशीटर तमंचे समेत गिरफ्तार, 11 मुकदमों में वांछित था आरोप

जसवंतनगर

थाना जसवंतनगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मोहल्ला यादव नगर निवासी हिस्ट्रीशीटर रुचिन यादव को मंगलवार देर रात अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ मारपीट, दबंगई, जान से मारने की धमकी और एससी-एसटी एक्ट सहित करीब एक दर्जन गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
अवैध तमंचा के साथ हिस्ट्री सीटर गिरफ्तारथानाध्यक्ष कमल भाटी ने बताया कि रुचिन यादव पुत्र कलेक्टर सिंह थाना क्षेत्र का चिन्हित हिस्ट्रीशीटर है और उसका आपराधिक इतिहास काफी पुराना है। हाल ही में उसके खिलाफ मोबाइल फोन के जरिए लोगों को धमकाने और रंगदारी मांगने की शिकायतें भी सामने आई थीं, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
मंगलवार रात करीब 10 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी कटरा विलोचियान तिराहे पर अवैध असलहे के साथ खड़ा है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मनीष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया।
तलाशी के दौरान आरोपी के पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार रुचिन यादव के खिलाफ थाना जसवंतनगर में कुल 11 मुकदमे दर्ज हैं और क्षेत्र में उसकी दबंगई के चर्चे थे।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
अवैध तमंचे के साथ गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर रुचिन यादव पुलिस हिरासत में।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button