एसडीएम के आदेश पर बल्लीपुर में जमीन का सीमांकन, पुलिस बल की मौजूदगी में पत्थर नशब
एसडीएम के आदेश पर बल्लीपुर में जमीन का सीमांकन, पुलिस बल की मौजूदगी में पत्थर नशब
जिला रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश

गोण्डा :मनकापुर। एसडीएम मनकापुर के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को मसकनवां-मनकापुर मार्ग स्थित बल्लीपुर गांव में गाटा संख्या 519 व 521 की पक्की पैमाइश और पत्थर नशब की कार्रवाई की गई।
बताया गया कि बैनामेदार राजेश कुमार पाण्डेय पुत्र राम केवल पाण्डेय द्वारा वाद हदबरारी न्यायालय में प्रकरण दायर किया गया था। उसी के क्रम में राजस्व निरीक्षक मस्तराम वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर पहुंची। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में दोनों गाटों का सीमांकन कर पत्थर नशब कराया गया, जिससे लंबे समय से चल रहा विवाद समाप्त करा दिया गया।
इस दौरान हल्का लेखपाल अजय कुमार भारती, वरिष्ठ उप निरीक्षक विनोद बर्नवाल, उप निरीक्षक महिमा तिवारी, संदीप यादव, राम मिलन यादव सहित पुलिस बल के अन्य जवान मौके पर तैनात रहे।
Subscribe to my channel