ब्रेकिंग न्यूज़

मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह एवं महामंत्री अवधेश उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी बीडीओ आजम खां के माध्यम से दिया गया।ज्ञापन में प्रधानों ने मांग की है कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए

जिला रिपोर्टर प्रदीप कुमार वर्मा गोण्डा उत्तर प्रदेश

गोण्डा (मनकापुर ) शुक्रवार को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन प्रधान संघ के अध्यक्ष अमित कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह एवं महामंत्री अवधेश उपाध्याय के नेतृत्व में प्रभारी बीडीओ आजम खां के माध्यम से दिया गया।

ज्ञापन में प्रधानों ने मांग की है कि ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि अभी पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है और मतदाता सूची जून में प्रकाशित होनी है, जबकि कई प्रधानों का कार्यकाल 26 मई एवं 19 जुलाई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में कार्यकाल बढ़ाना आवश्यक है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि समय से चुनाव होते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।

प्रधानों का कहना है कि पंचायतों में प्रशासक नियुक्त किए जाने से ग्रामीण विकास कार्य प्रभावित होंगे और आम जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही, उन्होंने आशंका जताई कि प्रशासक व्यवस्था में कमीशनखोरी बढ़ सकती है और विकास कार्यों में बाधा आएगी।

प्रधानों ने बताया कि वे चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं और उनकी पूरी कमेटी कार्यरत है। आम जनता की आस्था प्रधानों में है और लोग अपनी समस्याएं सीधे उनके सामने रखते हैं। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में चुनाव न होने की स्थिति में ग्राम प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया गया है, इसलिए यहां भी इसी प्रकार का निर्णय लिया जाना चाहिए।

इस अवसर पर प्रधान संघ के उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा, सीके पाठक, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राहुल कुमार सिंह, धनपतिधर शुक्ला, विजय चौहान, प्रदीप कुमार, लाल साहब शर्मा, राम प्रकाश तिवारी, राम सिंह, कैलाश मिश्रा, शिव पूजन पाण्डेय, विजय धर द्विवेदी, सुभाष चन्द्र, भगवान दीन मिश्रा, रक्षा राम वर्मा, अशोक कुमार यादव, रमाकांत सिंह, राम भूल वर्मा, अमर नाथ तिवारी, राकेश कुमार गुप्ता, शिव कुमार वर्मा, विवेक कुमार, ध्रुव कुमार सिंह, मोहम्मद सलीम सहित अनेक ग्राम प्रधान मौजूद रहे।

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button