धर्म

अयोध्या धाम से पधारे कथावाचक वत्सजी महाराज को राम दरबार भेंटकर लिया आशीर्वाद

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्य प्रदेश

संत नगर – भागवत कथा में वत्स महाराज जी ने कहा कि कलयुग केवल नाम अधारा सिमरु सिमरु नर उतर पारा। कलयुग में प्रभु श्री राम का नाम लेने से सारे दुख दर्द दूर हो जाते है। रेलवे स्टेशन पर श्रीमद् भागवत कथा चतुर्थ दिवस पर अयोध्या धाम से पधारे कथा आचार्य वत्स महाराज एवं चित्रकूट धाम से पधारे आचार्य कृपा शंकर महाराज का मिलन हुआ श्रीमद् भागवत कथा महापुराण कलयुग मैं भागवत महापुराण महत्व बताया कथा में जो भी बैठ भी जाए उसकी भी नैया पार लग जाती है। इस अवसर पर बजंरग सेना समिति द्वारा कथा व्यास वत्स जी महाराज को राम दरबार भेंटकर एवं शाल श्रीफल से सम्मान कर आशीर्वाद लिया गया। कथा व्यास का पूजन करने वालो में समाजसेवी महेश खटवानी, बजरंग सेना समिति अध्यक्ष कमलेश देवानी, सचिव राजकुमार धानुक, रमेश कुमार तोलानी ने किया। इस कथा के संयोजक हिंदू फैंस क्लब के अध्यक्ष हीरो हिंदू कार्यक्रम के आयोजनकर्ता मुकेश सूर्यवंशी आचार्य पंडित रवि पटेरिया राम जी ठाकुर विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह गुर्जर प्रभु दास कालूराव संत गौ रक्षा उत्थान समिति के प्रदेश अध्यक्ष राधे महाराज आचार्य पंडित रामकृष्ण शर्मा ने संतों का स्वागत करके आशीर्वाद लिया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button