Madhya Pradesh News : षथाना बिजावर पुलिस ने ग्राम गुलाट हार मे अवैध शराब संग्रह पर मारा छापा- टपरिया में रखी 15 पेटी, 135 लीटर अवैध शराब कीमत करीब 80 हजार रुपए जप्त, आरोपी गिरफ्तार
ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
पुलिस अधीक्षक छतरपुर श्री रजत सकलेचा के निर्देशन में छतरपुर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ संग्रह, विक्रय एवं परिवहन करने वालों तथा सार्वजनिक स्थानों में नशाखोरी कर रहे नशाखोरों के विरुद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। थाना बिजावर पुलिस को विगत रात्रि गश्त के दौरान ग्राम गुलाट हार खेत मे अवैध शराब संग्रह संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम संबंधित स्थान खेत मे पहुंची। खेत में बनी टपरिया की तलाशी लेने पर 15 पेटी, मात्रा 135 लीटर अवैध शराब कीमत करीब 80 हजार रुपये जप्त की गई। अवैध शराब संग्रह में संलिप्त 2 आरोपियों के विरुद्ध थाना बिजावर में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी शहजाद खान उर्फ सोना पिता अब्बास खान निवासी वार्ड नंबर 12 ग्वालियरगंज मोहल्ला बिजावर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया गया। अवैध शराब प्रकरण में सम्मिलित फरार दूसरे आरोपी सलमान बेग निवासी बिजावर की तलाश की जा रही है। उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य पटले एवं एसडीओपी बिजावर श्री अजय रिठौरिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बिजावर उप निरीक्षक गुरुदत्त शेषा, स.उ.नि. के.एल.बेन, प्र.आर. राजेंद्र सिंह, हरिराम, प्रकाश सिंह, शैलेन्द्र सिंह, दुर्गेश कुमार, अमित सिंह, बीरेंद्र सिंह, सतेंद्र सिंह, अरुण सिंह, सौरभ, दिनेश, मनीष, अनिल की भूमिका रही।



Subscribe to my channel