ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : फतेहपुर में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 फर्जी क्लीनिक सीज, कई अस्पतालों और पैथोलॉजी को नोटिस

हथगाम कस्बे में मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर छापेमारी, झोलाछाप डॉक्टरों में मचा हड़कंप

रिपोर्टर शत्रुघन फ़तेहपुर उत्तर प्रदेश

फतेहपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हथगाम कस्बे एवं थाना क्षेत्र के शाहपुर चौराहे पर झोलाछाप डॉक्टरों, मानकविहीन अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी केंद्रों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। इस दौरान कई स्वास्थ्य संस्थानों की जांच की गई, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान हेल्थ केयर क्लीनिक एवं मुस्कान पॉली क्लीनिक को मानकों का पालन न करने पर सीज कर दिया गया। वहीं तीन अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। इसके अलावा संगीता राय क्लीनिक सहित एक अन्य पॉली क्लीनिक को भी नोटिस देकर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के दौरान एक बंद पड़ी पैथोलॉजी लैब के बाहर भी नोटिस चस्पा कर नियमानुसार कार्रवाई की गई। अभियान की सूचना मिलते ही क्षेत्र के झोलाछाप चिकित्सकों और अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस संयुक्त अभियान में डॉ. राकेश सिंह, प्रेम चंद्र (स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी), धर्मेंद्र पटेल (ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर), आयुष वैभव सहित स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं पुलिस बल मौजूद रहा। स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले अवैध एवं मानकविहीन अस्पतालों, क्लीनिकों और पैथोलॉजी केंद्रों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button