Madhya Pradesh News : राष्ट्रीय मछुआ दिवस पर मत्स्य कृषकों का सम्मेलन आयोजित, योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
राष्ट्रीय मछुआ दिवस के अवसर पर शुक्रवार को मत्स्य विभाग के नौगांव स्थित उपसंचालक सभाकक्ष में जिला स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने, मत्स्य कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान करने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश मछुआ प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक मन्नू लाल रैकवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रशिक्षण केंद्र प्रभारी बी.एल. अहिरवार ने की। इस अवसर पर सहायक संचालक मत्स्य उद्योग कार्यालय, जिला छतरपुर के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

सम्मेलन में विभागीय अधिकारियों ने मत्स्य पालन को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा मत्स्य कृषकों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया एवं शासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम में जिले की विभिन्न मत्स्य सहकारी समितियों, स्व-सहायता समूहों तथा बड़ी संख्या में मत्स्य पालकों ने भाग लिया। उपस्थित मत्स्य कृषकों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर मत्स्य उत्पादन बढ़ाने और आजीविका सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।


Subscribe to my channel