मध्यप्रदेशराज्य

Madhya Pradesh News पीड़ित मां बाप को न्याय दिलाने हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय को विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

रिपोर्टर दिनेश पवार छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश

विश्व हिंदू परिषद् ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच कर पीड़ित मां बाप के साथ पहुंचकर ज्ञापन सौंपा मामला यह था कि शशि उइके पता गणेश टेकडी उदादौन थाना चौरई तहसील चौरई जिला छिंदवाड़ा का निवासी है इनकी पुत्री प्रीति उइके उम्र 16 वर्ष गुमशुदा हो गई गई जिसका पता नही चल पा रहा है लड़की के मां और बाप का कहना है की उनके पड़ोस में रहने वाले सलीम के बेटी रुखसाना ने अपने साथ ले गई थी जो की अभी तक घर वापस नहीं आई जबकि सलीम के बेटी रुखसाना उनकी बेटी को छोड़ कर आ गई है । पीड़ित मां बाप जब विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल से मिलकर पूरी हकीकत बयां की तो जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप जी के नेतृत्व में लड़की के मां बाप के द्वारा पुलिस अधीक्षक कर्यालय में सलीम और उसकी बेटी को लेकर शिकायत की गई और शीघ्र उनकी बेटी की तलास करने का आग्रह किया गया । इस शिकायत हेतु लड़की के मां बाप के साथ विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप जी, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार रघुवंशी जिला सह मंत्री अंकित वर्मा ग्रामीण अध्यक्ष अजय वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button