Madhya Pradesh News : आवारा मवेशियों को शिफ्ट करने का अभियान
कलेक्टर के निर्देशन में सड़कों से पकड़कर गौशाला भेजे गये पशु

ब्यूरो चीफ राजू जोशी महाराज छतरपुर मध्य प्रदेश
कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देशन में छतरपुर नगर में यातायात व्यवस्था को सुगम एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से आवारा मवेशियों को पकड़कर शिफ्ट करने का विशेष अभियान चलाया जा रहा। अभियान के दौरान नगर पालिका छतरपुर की टीम ने शहर के प्रमुख मार्गों से आवारा घूम रहे मवेशियों को पकड़ा और उन्हें सुरक्षित रूप से राधेपुर गौशाला, नंदीधाम गौशाला और दयोदय सरानी गौशाला भेजा। अभियान के तहत छत्रसाल चौराहा, बस स्टैंड, पन्ना नाका, आकाशवाणी तिराहा, बिजावर नाका, पन्ना नाका सहित विभिन्न व्यस्त क्षेत्रों में सड़क पर विचरण कर रहे मवेशियों को रेस्क्यू किया गया। सड़क पर बैठे एवं घूम रहे मवेशियों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है, टीम ने पशुओं को सुरक्षित तरीके से नियंत्रित कर वाहनों एवं आमजन की आवाजाही को सुचारु बनाया। सीएमओ माधुरी शर्मा ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। पशुपालकों से भी अपने मवेशियों को खुले में न छोड़ने तथा उनका समुचित प्रबंधन करने की अपील की गई है। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर निजी पशुओं के मालिकों पर नियमानुसार कार्रवाई भी की जाएगी।


Subscribe to my channel