IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madya Pradesh News : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मक्सी में भाजपा निकालेगी तिरंगा यात्रा, कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान

सिटी रिपोर्टर जुगलकिशोर भावसार शाजापुर म.प्र.

मक्सी, जिला शाजापुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मक्सी मंडल द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसे लेकर भाजपा मक्सी मंडल की मासिक कामकाजी बैठक आयोजित की गई, जिसमें पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पदाधिकारी एवं मक्सी मंडल प्रभारी उमेश टेलर उपस्थित रहे। इसके अलावा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष मीणा जी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राधेश्याम जाट, महिला मोर्चा जिला महामंत्री पुष्पा भावसार, मंडल अध्यक्ष गोविंद पटेल एवं मंडल महामंत्री सुनील पंडिया सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उमेश टेलर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कलश यात्रा का स्वागत किया जाए। साथ ही आगामी 13 अगस्त को मक्सी में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं से शामिल होने की अपील की गई। इस अवसर पर नव नियुक्त नगर परिषद एल्डरमैन राधेश्याम परमार, कृष्णलाल भावसार एवं दिलीप आरोल का पार्टी दुपट्टा पहनाकर मुख्य अतिथि द्वारा स्वागत किया गया।

कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष गोविंद पटेल ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button