IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : चंदौली: मोबाइल के बकाया पैसों को लेकर युवक पर फायरिंग, हाथ में लगी गोली

जिला ब्यूरो चीफ अमित सिंह चंदौली

चंदौली। नौगढ़ थाना क्षेत्र के मझगांव में मोबाइल के बकाया पैसों को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला और फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक देवा कहीं जा रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने रास्ते में उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी। आरोप है कि इसके बाद युवकों ने पिस्टल के बल पर उसके साथ मारपीट की और बकाया पैसों को लेकर विवाद करने लगे। इसी दौरान आरोपी विकास द्वारा कथित तौर पर फायरिंग की गई, जिसमें गोली युवक के हाथ में लग गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि घायल युवक की स्थिति फिलहाल सामान्य है। पुलिस के अनुसार, घटना से संबंधित तथ्यों और उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। थाना स्थानीय पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button