IC News and Media House Private Limited


ब्रेकिंग न्यूज़

Madhya Pradesh News : मोहगाँव के विद्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण प्रोजेक्ट संकल्प को लेकर छात्रों में दिखा उत्साह

ब्यूरो चीफ इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े एवं सहायक परियोजना समन्वयक श्री मुकेश पाण्डेय ने मोहगांव क्षेत्र के विभिन्न शासकीय विद्यालयों एवं छात्रावासों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शैक्षणिक गतिविधियों, छात्र हितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा प्रोजेक्ट संकल्प की प्रगति का जायजा लिया गया।
निरीक्षण दल ने मॉडल स्कूल मोहगांव, कन्या हाई स्कूल मोहगांव, उत्कृष्ट विद्यालय मोहगांव तथा कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास का भ्रमण कर विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से चर्चा की। अधिकारियों ने आगामी तिमाही परीक्षा की तैयारियों, विद्यार्थियों की अध्ययन प्रगति, अपार आईडी निर्माण, पाठ्यपुस्तकों के वितरण, साइकिल वितरण, छात्रवृत्ति स्वीकृति तथा सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। इस दौरान जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट संकल्प को लेकर छात्रों में विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने परियोजना के अंतर्गत संचालित शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी और बेहतर परिणाम हासिल करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button