छत्तीसगढ़राज्य

Chhattisgarh News चित्रगुप्त सभा कांकेर ने स्वर्गीय पुष्पा श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि अर्पित की

✍️ रिपोर्टर डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव कांकेर छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के कांकेर नगर के प्रतिष्ठित श्रीवास्तव परिवार के एवं चित्रगुप्त सभा कांकेर के वरिष्ठ संरक्षक र्श्री नरेंद्र श्रीवास्तव की पत्नी श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव दिनांक 21जनवरी 2023 को स्वर्गवासी हो गए जिनका आज गंगा पूजन एवं तेरहवीं का कार्यक्रम श्री चित्रगुप्त भवन कांकेर में आयोजित रहा जिसमें चित्रगुप्त सभा कांकेर के वरिष्ठ संरक्षक श्री बंसी लाल श्रीवास्तव एवं अध्यक्ष श्री शिव कुमार श्रीवास्तव,श्री महेश श्रीवास्तव,डॉ रमाशंकर श्रीवास्तव मिशन टू करोड़ चित्रांश अंतर्राष्ट्रीय के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं चित्रगुप्त सभा के कई पदाधिकारी एवं सदस्य एवं कायस्थ परिवार उपस्थित होकर इस दुख की घड़ी में समस्त कायस्थ समाज ईश्वर से प्रार्थना करते हुए

समाज की ओर से शोक पत्र दिया

शोकाकुल परिवार को दुख सहने की क्षमता प्रदान करने एवं जिले के समस्त कायस्थ समाज जन भी इस दुख में सहभागि बनकर मृत आत्मा को शांति हेतु प्रार्थना करते हुए श्रद्धांजलि प्रदान किए और श्री नरेंद्र श्रीवास्तव को कायस्थ समाज की ओर से शोक पत्र दिया गया जिसमें कहा गया है कि स्वर्गीय श्रीमती पुष्पा श्रीवास्तव जी के द्वारा समाज के लिए किए गए कार्य एवं त्याग व दायित्व को सहज व्यवहार को समाज हमेशा याद करेगा!

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button