Madhya Pradesh News : नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत आदिवासी समाज के युवाओं ने ली शपथ।

रिपोर्टर नरेंद्र खांडेकर खरगोन मध्य प्रदेश
कसरावद। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत कसरावद में आदिवासी समाज के युवाओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। अभियान के तहत उपस्थित युवाओं को कसरावद नए थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए सभी को नशे से दूर रहने तथा समाज में जनजागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई गई।
इस अवसर पर युवाओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे। कसरावद थाना प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक युवा ही समाज एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के युवा, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया।



Subscribe to my channel