ABVPAhmedabadउत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखेलदेशमनोरंजनराज्यलखनऊविश्वहरियाणा
Trending

भारत के तीसरी बार विश्व विजेता बनने पर सिकंद्राराव बस स्टैंड पर खुशी की लहर, मिठाई बांटकर मनाया जश्न

युवाओं ने राहगीरों और दुकानदारों को मिठाई खिलाकर साझा की खुशी, देश की ऐतिहासिक जीत पर जताया गर्व

हाथरस । भारत के तीसरी बार विश्व विजेता बनने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरे देश की तरह सिकंद्राराऊ में भी जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर सिकन्दरा राऊ बस स्टैंड पर युवाओं ने एकत्र होकर मिठाई बांटी और लोगों के साथ जीत की खुशी साझा की।

बस स्टैंड पर मौजूद यात्रियों, दुकानदारों और राहगीरों को मिठाई खिलाकर भारतीय टीम की शानदार जीत पर बधाई दी गई। इस दौरान देशभक्ति के नारे भी लगाए गए और भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन की जमकर सराहना की गई।

उमैर अली बेग ने कहा कि भारत का तीसरी बार विश्व विजेता बनना पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है और यह जीत आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करेगी।

इस मौके पर उपस्थित लोगों ने कहा कि भारतीय टीम ने अपने शानदार खेल और कड़ी मेहनत से विश्व क्रिकेट में एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। इसी खुशी को साझा करने के लिए बस स्टैंड पर मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे उमैर अली बेग, तौहीद कुरैशी, डॉ. अमन, गौरव वार्ष्णेय आदि।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button