ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : सिमरिया बनेगा कुपोषण मुक्त प्रखंड, पोषण सखियों को कुपोषण प्रबंधन का प्रशिक्षण

आंगनबाड़ी केंद्रों में टीएचआर और टीकाकरण पर विशेष जोर

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड

चतरा। कुपोषण को जड़ से खत्म करने के लिए जिला प्रशासन ने सिमरिया प्रखंड को कुपोषण मुक्त परियोजना बनाने का लक्ष्य तय किया है। इसी उद्देश्य से शनिवार को सिमरिया प्रखंड कार्यालय सभागार में पोषण सखियों का एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ सह प्रभारी सीडीपीओ चंद्रदेव प्रसाद ने की।बीडीओ चंद्रदेव प्रसाद ने कहा कि संतुलित आहार, स्थानीय पौष्टिक खाद्य पदार्थों का उपयोग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही सिमरिया को कुपोषण मुक्त बना सकती है। उन्होंने सभी पोषण सखियों को गांव स्तर पर सक्रियता से काम करने का निर्देश दिया।

समर कार्यक्रम और ऐप पर फोकस उन्मुखीकरण में जिला समाज कल्याण चतरा के समर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। इसमें बताया गया कि पोषण ट्रैकर में चिन्हित कुपोषित बच्चों का प्रबंधन और उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। समर एप्लीकेशन में बच्चों के विकास की निरंतर निगरानी, सूचीकरण और हर 15 दिन पर फॉलोअप किया जाएगा।आंगनबाड़ी केंद्रों में लाभुक बच्चों को समय पर शत-प्रतिशत टीएचआर पैकेट का वितरण और शत-प्रतिशत टीकाकरण कराना अनिवार्य होगा। सिमरिया बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने भी पोषण स्थिति में सुधार लाने और लक्ष्य को समय पर पूरा करने पर बल दिया। एक दिवसीय प्रशिक्षण में जिला क्षेत्रीय प्रबंधक शंभू बड़ाईक और प्रखंड की सभी पोषण सखियां उपस्थित थीं।बीडीओ ने कहा कि पोषण सखियां ही कुपोषण के खिलाफ जंग की सबसे बड़ी कड़ी हैं। घर-घर जाकर माताओं को जागरूक कर ही हम सिमरिया को कुपोषण मुक्त बना पाएंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button