ब्रेकिंग न्यूज़

Jharkhand News : चतरा में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए परिवहन विभाग सख्त

57 वाहनों से 1.11 लाख से अधिक जुर्माना वसूला, स्पीड गवर्नर और शराब सेवन की हुई जांच डीटीओ महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस लाइन के पास चला अभियान

रिपोर्टर महेंद्र कुमार यादव चतरा झारखंड

चतरा। चतरा जिले में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने के लिए परिवहन विभाग ने शुक्रवार देर शाम बड़ा अभियान चलाया। जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव के नेतृत्व में पुलिस लाइन जितनी मोड़ के पास विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसका मुख्य उद्देश्य व्यावसायिक वाहनों में स्पीड लिमिटिंग डिवाइस की जांच और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई करना था।अभियान के दौरान टीम ने निम्न बिंदुओं की गहन जांच की। जिसमें स्पीड गवर्नर/एसएलडी- सभी व्यावसायिक वाहनों में निर्धारित गति सीमा यंत्र की जांच, ड्राइविंग लाइसेंस और कागजात, चालकों के लाइसेंस, आरसी, बीमा, परमिट की जांच, शराब सेवन- वाहन चालकों का ब्रेथ एनालाइजर से शराब पीकर गाड़ी चलाने की जांच आदि शामिल है।

57 वाहनों पर कार्रवाई, 1.11 लाख जुर्माना जांच में नियमों के अनुसार स्पीड लिमिटिंग डिवाइस/स्पीड गवर्नर नहीं लगाने वाले 57 वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इन वाहनों से कुल 1,11,650 का जुर्माना वसूला गया। डीटीओ ने दी चेतावनी जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए इस तरह के वाहन जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने सभी वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखने और वाहन में निर्धारित सुरक्षा उपकरण अनिवार्य रूप से लगवाने की अपील की है। परिवहन विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई होती रहेगी।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button