ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : शांति व्यवस्था को लेकर झालू में पुलिस का फ्लैग मार्च, लोगों से सतर्क रहने की अपील

चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में प्रमुख मार्गों व संवेदनशील क्षेत्रों में किया पैदल गश्त

रिपोर्टर नौरोज़ हैदर बिजनौर उत्तर प्रदेश

क्षेत्र में शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार देर शाम झालू चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कस्बे के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च के दौरान पुलिसकर्मियों ने बाजारों, मुख्य चौराहों तथा सार्वजनिक स्थलों का भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया। साथ ही नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने अथवा अराजकता फैलाने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


पैदल मार्च में पुलिस टीम के सदस्य देवेंद्र सिंह, अंकुर तोमर, शुभम राठी, सुमित कुमार, रुस्तम पंवार, नीरज मलिक, गिरीश कुमार, हर्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button