गुजरातमनोरंजन

Gujarat News अहमदाबाद शाहीन डिस्पेंसरी रखियाल में पैथोलॉजी लेबोरेटरी सेवा की शुरुआत

रिपोर्टर अंसारी रफीक नूरी अहमदाबाद गुजरात

अहमदाबाद 29 जनवरी शाहीन हेल्थ एंड हाइजीन सोसायटी अहमदाबाद पूर्व ने पैथोलॉजी लैबोरेटरी की सेवा शुरू की है। इस सेवा का उद्घाटन डॉ. जावेद वकील (एमडी मेडिसिन डीएम नेफ्रोलॉजी) द्वारा किया गया।

पैथोलॉजी के उद्घाटन प्रोग्राम में बोलते हुए डॉ. जावेद वकील ने कहा, “इस अवसर पर हम शाहीन की स्थानीय समिति को बधाई देना चाहते हैं. कई वर्षों तक उनकी सेवा इस क्षेत्र में महसूस की गई। शाहीन हेल्थ एंड हाइजीन सोसाइटी गुजरात के सचिव डॉ. शाहिद मलिक (MBBS) ने कहा, शाहीन डिस्पेंसरी कई सालों से लगातार इस इलाके के लोगों की सेवा कर रही है. यह बहुत बड़ा सेवा कार्य है।

शाहीन लैबोरेटरी के उद्घाटन समारोह के अंतिम भाषण में शाहीन हेल्थ एंड हाइजीन सोसायटी के चेयरमैन जनाब शकील अहमद राजपूत ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जमाअते इस्लामी हिंद विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रही है।स्वास्थ्य का क्षेत्र में काम करने के लिए शाहीन हेल्थ एंड हाइजीन सोसायटी बनाई गई जो पूरे शहर में प्रभावी काम कर रही है। उद्घाटन प्रोग्राम में डॉ. रिजवान अंसारी और एजाज अंसारी भी मौजूद थे और उन्होंने संस्था के काम का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन रखियाल इकाई शाहीन हेल्थ एंड हाइजीन सोसायटी के सचिव तनवीर आलम कुरैशी ने किया.

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button