Bhopalमनोरंजन

क्या सच में रेलवे ट्रैक पर बच्ची को एक गाय द्वारा बचाया गया? जानिये वीडियो का सच

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से साझा किया जा रहा है जिसमें एक गाय के द्वारा रेलवे ट्रैक पर खड़ी एक बच्ची की तेज़ गति से आती हुई रेल की टक्कर से चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बचा लिया गया । वीडियो को देखकर लोग आश्चर्य में पड़ गए वीडियो में यह दावा किया गया है कि इसमें हाल ही में हुई एक घटना को दर्शाया गया है। वीडियो में दिखाया गया है कि तेज रफ्तार ट्रेन उस जगह की ओर आ रही थी जहां बच्ची खड़ी थी, तभी अचानक कहीं से एक गाय प्रकट हुई और उसे खींचकर दूर ले गई, जिससे बच्ची रेल की टक्कर से बच गई । वायरल वीडियो का विश्लेषण किया गया और विश्लेषण में कई सोशल मीडिया अकाउंट मिले जिन्होंने इसी तरह के दावों के साथ वही वीडियो साझा किया था। हालांकि जांच में पता चला है कि यह वीडियो आर्टिफिशल इंटेलिजेंस AI द्वारा बनाया गया है। वीडियो में एआई-जनरेटेड या डीपफेक सामग्री होने की संभावना है।वीडियो में कई दृश्य विसंगतियां हैं। और जांच उपकरणों से डिजिटल हेरफेर का संकेत मिलता है। वीडियो को दर्शकों को गुमराह करने के उद्देश्य से ऑनलाइन साझा किया जा रहा है। पहली बार 15 अप्रैल को एक X हैंडल पर यह वीडियो साझा किया गया जिसमें इस भ्रामक वीडियो को कथित तौर पर एक वास्तविक घटना के रूप में दिखाया गया है। जिसमें एक गाय ने रेलवे ट्रैक पर खड़ी एक बच्ची की जान बचाई। रिपोर्ट बनने तक वीडियो को 1.6 मिलियन बार देखा जा चुका था। जबकि इस वीडियो का किसी वास्तविक घटना से कोई लेना देना नहीं है ।

 

Indian Crime News

Related Articles

Back to top button