ब्रेकिंग न्यूज़

Uttar Pradesh News : प्रतापगढ़: अपना दल (कमेरावादी) ने कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर आयोजित की चौपाल, बूथ सशक्तिकरण पर दिया जोर

जूनियर रिपोर्टर मनोज कुमार पटेल प्रतापगढ़ उ.प्र.

प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश)। विधानसभा विश्वनाथगंज के सगरा सुंदरपुर स्थित गिरधर सहाय का पुरवा (तिना) में आगामी 8 अगस्त को प्रस्तावित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत बनाने और जनसंपर्क बढ़ाने पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राकेश पटेल ने की, जबकि संचालन जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र पटेल ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अपना दल (कमेरावादी) किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश पटेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान विभिन्न ग्राम सभाओं में चौपाल कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।

प्रदेश सचिव राजेंद्र पटेल (फौजी) ने चौपाल के माध्यम से कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक लोगों तक पार्टी की नीतियों और विचारों को पहुंचाने का आग्रह किया। बैठक में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के सम्मान तथा आगामी कार्यकर्ता सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 8 अगस्त का कार्यकर्ता सम्मेलन सफल और ऐतिहासिक बनाया जाएगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा। इस अवसर पर सतीश पटेल (जिला अध्यक्ष, बौद्धिक मंच), अशोक कुमार पटेल (जिला उपाध्यक्ष), आत्माराम पटेल (जिला अध्यक्ष, व्यापार मंच), लालता प्रसाद (जिला सचिव), मनीष कुमार पटेल (डीएम), अमरनाथ पटेल (विधानसभा उपाध्यक्ष), रामसुख पटेल (विधानसभा अध्यक्ष, पट्टी), राधेश्याम पटेल, दीना नाथ पटेल सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button