
रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
नीमकाथाना. नामदेव सेवा समिति के तत्वाधान में राधा-कृष्ण नामदेव मंदिर में बसंत महोत्सव मनाया गया। सुबह संत नामदेव महाराज की शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से निकाली गई। समारोह में प्रतिभावान विद्यार्थियों व नवनियुक्त कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि विधायक सुरेश मोदी व विशिष्ट अथिति आरडी रोहिला थे। अतिथियों ने समाज के लोगों से शिक्षा को बढ़ावा देने व रचनात्मक कार्यों में भागीदारी निभाने पर जोर दिया।
संरक्षक प्रभुदयाल पांडला ने की। समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुमार कछोट ने आभार व्यक्त किया। संचालन सुरेशचंद लखमरा ने किया। कार्यक्रम में सभाध्यक्ष प्रभुदयाल पांडला, विशेष अथिति सांवरमल कटोड़ा, मांगीलाल पांडला, नेतराम फरेरा, केशव रोहिला नारनौल, अमरचंद नाटिया, राजस्थान व्यापार संघ उपाध्यक्ष गिरधारीलाल पंसारी, पार्षद राकेश जांगिड़ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Subscribe to my channel