IC News and Media House Private Limited


राजनीतिराज्यहरियाणा

Haryana News भाजपा की मनोहर सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह हुई फेल-सुशील गुप्ता, राज्यसभा सांसद, एवं प्रदेश अध्यक्ष आप पार्टी

  रिपोर्टर सतीश नारनौल हरियाण

नारनौल  हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी की मनोहर सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरह विफल हो चुकी है। उक्त आरोप राज्यसभा सांसद एवं हरियाणा आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने आज आप पार्टी के स्थानीय वरिष्ठ नेता रविंद्र सिंह मटरू के ढिल्लों निवास पर आयोजित एक पत्रकार वार्ता में लगाएं।
राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता नारनौल में लाला सत्यनारायण गुप्ता पेट्रोल पंप वाले की पत्नी के आकस्मिक निधन पर आज आयोजित उनकी रस्म पगड़ी में शामिल होने के लिए विशेष तौर पर नारनौल आए थे। इसी दौरान उन्होंने नारनौल के वरिष्ठ आप नेता रविंद्र मटरू के निवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में आरोप लगाते हुए कहा कि। हरियाणा में भाजपा की मनोहर सरकार द्वारा किसानो की फसलों को एमएसपी पर नहीं खरीदा गया। कुरुक्षेत्र में सूरजमुखी की फसलो को एमएसपी पर खरीदने के लिए जब किसानों नेअपना हक मांगा तो उन पर लाठीचार्ज किया गया। सरकार की गलत नीतियों के कारण प्रदेश में 5 एकड़ से ज्यादा भूमि के स्वामित्व वाला किसान अब समृद्ध किसान की श्रेणी में आ गया है। अब उसे सरकार की तरफ से ना तो किसान सम्मान राशि और ना ही अन्य लाभ भविष्य में मिल पाएंगे।
आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में जनसंख्या के आधार पर प्रदेश में 9 लाख सरकारी पद होने चाहिए थे, परंतु आज सरकारी कर्मचारियों की संख्या प्रदेश में मात्र 3.50 लाख के बराबर है। उन्होंने कहा कि इसी तरह अस्पतालों में 10 हजार डॉक्टरों के पद स्वीकृत हैं, परंतु सरकार ने मात्र 4 हजार डॉक्टरों को ही अस्पतालों में नियुक्त किया हुआ है, जो कि प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है।
राज्यसभा सांसद ने कहा कि प्रदेश में आज भी 1 लाख 80 हजार से ज्यादा पद रिक्त पड़े हैं, परंतु सरकार इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रही। हरियाणा में आज हर तीसरा ग्रेजुएट युवक बेरोजगार है और वर्तमान भाजपा सरकार की पॉलिसी के कारण निराश होकर वह नशे की तरफ जाने लगा है तथा अपराध की दुनिया में शामिल होने लगा है।
उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने जिला एवं ब्लाक स्तर पर पूरे प्रदेश में संगठन के पदाधिकारी नियुक्त कर दिए हैं और अब आने वाले कुछ दिनों में प्रत्येक सर्कल के लेवल पर कार्यकर्ताओं की नियुक्तियां की जाएगी।
उन्होंने कहा कि आप पार्टी के संगठन में पूरे प्रदेश में ढाई लाख के लगभग पदाधिकारी होंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का दम भर्ती है, लेकिन उनके पन्ना प्रमुख आजकल सिर्फ कागजों के पन्नों पर ही सिमट कर रह गए।
आप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने कहा कि निकट भविष्य में आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री महीने में 2 दिन हरियाणा का दौरा किया करेंगे। उन्होंने कहा आप पार्टी की सरकार जिस प्रकार दिल्ली में पूर्ण बहुमत से बनी थी, वैसे ही हरियाणा में भी ऐतिहासिक दो तिहाई मतों से हम सरकार बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि हम दिल्ली व पंजाब की तरह हरियाणा में भी लोगों को 300 यूनिट फ्री बिजली, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं, हर परिवार में एक व्यक्ति को रोजगार देने का काम तथा प्रदेश में रिक्त सभी सरकारी पदों को भरने का काम करेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button