ब्रेकिंग न्यूज़
Noida News : मोबाइल फोन फटने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र से मोबाइल फोन फटने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवक की जेब में रखा मोबाइल अचानक तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे युवक झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और युवक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि युवक ने यह मोबाइल फोन कुछ समय पहले ही खरीदा था। मोबाइल फटने की घटना का वीडियो भी सामने आया है। फिलहाल फोन में ब्लास्ट होने की वजह क्या रही, इसकी जांच की जा रही है।


Subscribe to my channel