Bhopalराजनीति

देखना है जनता किसे अपना मत देती है समाजसेवी को या नेता को – जगदीश सांवले

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – जगदीश सांवले ने बताया कि अब देखना यह है कि पंचायत चुनाव में जनता किसको मत देती है। जगदीश सांवले ने बताया कि कमलेश देवानी द्वारा कोरोना काल से लेकर अभी तक समाज सेवा में सबसे आगे है जिनकी सेवाऐं सराहनीय हैं। सांवले ने बताया कि जरुरतमंदो को व्हील चेयर उपलब्ध करवाना। कोरोना काल में भोजन, सेनेटाइजर मशीन, मास्क, वेपोराइजर मशीन आदि सेवाऐं की है। मौसम अनुसार ठण्डाई वितरण, रेनकोट, कंबल, उनी टोपे बांटना आदि सेवा है। देवानी को कई सामाजिक संस्थाओं ने पुरस्कृत भी किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है। अब देवानी ने बताया कि अगर वो उपाध्यक्ष पद पर भारी मतो से जीतते है तो बिजली की समस्या, पानी की समस्या, सडक समस्या, बेरोजगारो को रोजगार दिलाना, शिक्षा में बच्चो को आगे करना आदि समस्याओ का निराकरण करेंगे।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button