Noida News : कांवड़ यात्रा में सफाई व्यवस्था और यात्रियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
कांवड़ यात्रा के समापन के बाद हरिद्वार से कुछ ऐसे वीडियो सामने आ रहे हैं, जिन्होंने सफाई व्यवस्था और यात्रियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में जगह-जगह भारी मात्रा में कचरा दिखाई दे रहा है। वहीं कुछ तस्वीरों और सोशल मीडिया वीडियो में चेंजिंग रूम के आसपास बोतलें भी नजर आ रही हैं। इन बोतलों को लेकर अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं, हालांकि इनके अंदर शराब थी या नहीं, इसकी स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।
रिपोर्टों के मुताबिक इस साल कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में करीब 7 हजार मीट्रिक टन कचरा जमा हुआ है, जिसे हटाने के लिए प्रशासन ने विशेष सफाई अभियान शुरू किया है।
सवाल सिर्फ प्रशासन से नहीं, बल्कि हम सभी से भी है—इतने बड़े धार्मिक आयोजन के बाद क्या श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की जिम्मेदारी नहीं बनती कि पवित्र गंगा नगरी को साफ रखा जाए?


Subscribe to my channel