Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना जंसा पुलिस द्वारा मिशन शक्ति/एंटी रोमियो अभियान के तहत छात्राओं से छेड़छाड़, अभद्र टिप्पणी (फब्तियां) एवं अशोभनीय इशारे करने वाले 05 अभियुक्त गिरफ्तार।
ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी कमिश्नरेट थाना जंसा वाराणसी सीपी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा चलाए जा रहे अभियान एवं दिशा निर्देश में आज दिनांक 12.08.2026 को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत थाना जंसा के थानाध्यक्ष श्री सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में मिशन शक्ति/एंटी रोमियो अभियान के तहत 03 पुलिस टीमों का गठन कर क्षेत्र में अलग-अलग स्कूलों एवं छात्राओं के आवागमन वाले स्थानों पर भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान अलग-अलग स्कूलों के आसपास आने-जाने वाली छात्राओं पर अश्लील इशारे करने, अभद्र टिप्पणी (फब्तियां कसने) एवं उन्हें परेशान करने वाले 05 व्यक्तियों को पुलिस टीमों द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण :
1. राजा बनवासी पुत्र सरोज बनवासी, निवासी ग्राम बेहड़ा, थाना केराकत, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 20 वर्ष।
2. रोहित बनवासी पुत्र रामजीत बनवासी, निवासी ग्राम बराई, थाना केराकत, जनपद जौनपुर, उम्र करीब 22 वर्ष।
3. अमन कुमार पुत्र संजय राजभर, निवासी ग्राम कमालपुर, थाना जंसा, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 20 वर्ष।
4. विशाल राजभर पुत्र बसन्तु राजभर, निवासी ग्राम माधोपुर, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष।
5. विकास राजभर पुत्र बाबूलाल राजभर, निवासी ग्राम माधोपुर, थाना बड़ागाँव, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 22 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1. उ.नि. सत्यजीत सिंह, थानाध्यक्ष, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
2. उ0नि0 अंशु पाण्डेय, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
3. म0उ0नि0 मंजू चौरसिया, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
4. म0उ0नि0 नेहा सिंह, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
5. का0 भानू प्रताप शुक्ला, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
6. म0का0 नीतू, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
7. म0का0 जागृति, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
8. म0का0 किरन यादव, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
9. म0का0 श्रेया, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।
10. म0का0 प्रतिभा, थाना जंसा, कमिश्नरेट वाराणसी।


Subscribe to my channel