Noida News : नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
सिटी क्राइम रिपोर्टर अनिल कुमार श्रीवास नोएडा
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।
भारी बारिश के बाद दुनिया के सामने आधुनिक और अत्याधुनिक सुविधाओं का दावा करने वाले नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल और पार्किंग के बीच जलभराव का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि बारिश का पानी रास्ते में जमा हो गया और यात्रियों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 28 मार्च 2026 को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया था, जिसकी लागत करीब 11 हजार 282 करोड़ रुपये बताई गई है। अब सवाल यह है कि इतने बड़े और करोड़ों रुपये की लागत से तैयार एयरपोर्ट में बारिश के पानी की निकासी की व्यवस्था पर सवाल क्यों खड़े हो रहे हैं?
हालांकि एयरपोर्ट प्रबंधन का कहना है कि पानी अस्थायी रूप से जमा हुआ था और करीब 30 मिनट में उसे साफ कर दिया गया। साथ ही उड़ान सेवाओं पर कोई असर नहीं पड़ा। लेकिन वायरल वीडियो ने एयरपोर्ट की ड्रेनेज व्यवस्था और निर्माण की गुणवत्ता को लेकर बहस जरूर छेड़ दी है।


Subscribe to my channel