Bhopalराजनीति

सेवा, समर्पण के आधार पर उपाध्यक्ष प्रत्याशी देवानी लाएंगे समाज में बदलाव तोलानी ने की वोट देने की अपील

रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन भोपाल मध्यप्रदेश

संत नगर – संत नगर के वरिष्ठ समाजसेवी रमेश तोलानी ने संत नगर की जनता से करबद्ध निवेदन करते हुए कहा कि संत नगर में बदलाव लाना है तो हम सभी के बीच एक ऐसा नाम है जिसने हमेशा लोगों के सुख.दुख में साथ निभाया है कमलेश देवानी। उन्होंने समाज सेवा को केवल शब्दों तक सीमित नहीं रखा बल्कि हर जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए हमेशा आगे बढ़कर कार्य किया है। कोरोना जैसे कठिन समय में जब कई लोग परेशान थे तब कमलेश देवानी ने जरूरतमंद परिवारों तक भोजन राशन और अन्य आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने का सराहनीय कार्य किया। उन्होंने अनेक गरीब असहाय और जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानवता की एक मिसाल प्रस्तुत की है। समाज के हर वर्ग के लोगों के प्रति उनका व्यवहार सदैव विनम्र सरल और सहयोगपूर्ण रहा है। कमलेश देवानी एक ऐसे व्यक्तित्व हैं जो बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों की समस्याओं को सुनते हैं और उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास करते हैं। उनकी ईमानदारी मेहनत समाज के प्रति समर्पण और सेवा भावना उन्हें एक योग्य एवं लोकप्रिय उम्मीदवार बनाती है। हमें ऐसे ही कर्मठ ईमानदार और समाजहितैषी व्यक्ति का साथ देना चाहिए। आइए हम सभी एकजुट होकर कमलेश देवानी को अपना अमूल्य मत दें और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि वे आगे भी समाज की सेवा और विकास के कार्यों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकें।आपका एक वोट समाज के उज्ज्वल भविष्य की नींव बन सकता है। वरिष्ठ समाजसेवी रमेश तोलानी ने संत नगर की जनता से कमलेश देवानी को भारी मतों से विजयी बनाकर और समाज सेवा के इस अभियान को मजबूत बनाने की अपील की ।

ChatGPT Image Jun 19, 2026, 03_57_34 PM

Related Articles

Back to top button