Uttar Pradesh News : वाराणसी कमिश्नरेट थाना राजातालाब की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा अश्लील टिप्पणी (फब्तियां) करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर की गई विधिक कार्रवाई
ब्यूरो चीफ निखिलेश कुमार मिश्रा वाराणसी उत्तर प्रदेश
वाराणसी कमिश्नरेट थाना राजातालाब आज दिनांक 12.08.2026 को महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन एवं अपर पुलिस उपायुक्त, गोमती जोन के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त, राजातालाब के कुशल पर्यवेक्षण में थाना राजातालाब की मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि पशु चिकित्सालय जक्खिनी के पास एक युवक महिलाओं/बालिकाओं पर अश्लील टिप्पणी/फब्तियां कस रहा है। सूचना पर मिशन शक्ति/एंटी रोमियो टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर उक्त युवक को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने अपना नाम कार्तिकेय पटेल पुत्र स्व0 गनेश पटेल, निवासी ग्राम महगांव, थाना राजातालाब, वाराणसी, उम्र करीब 23 वर्ष बताया। अभियुक्त को उसके कृत्य एवं संबंधित विधिक प्रावधानों से अवगत कराते हुए धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना राजातालाब पर मु0अ0सं0 152/2026, धारा 296 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
कार्तिकेय पटेल पुत्र स्व0 गनेश पटेल, निवासी ग्राम महगांव, थाना राजातालाब, वाराणसी, उम्र करीब 23 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1.म0उ0नि0 मानसी यादव, मिशन शक्ति प्रभारी, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
2.उ0नि0 आनन्द कुमार पाण्डेय, चौकी प्रभारी जक्खिनी थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
3.म0का0 विमला, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
4.रि0म0का0 प्रीति शाह, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
5.रि0म0का0 अंजू, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।
6.का0 मन्तोष शाह, थाना राजातालाब, कमिश्नरेट वाराणसी।


Subscribe to my channel