
रिपोर्टर कपिल देव शर्मा सीकर राजस्थान
सीकर खंडेला. कस्बे के पलसाना मार्ग स्थित विवेकानंद स्कूल के विद्यार्थियों को थानाधिकारी सोहनलाल ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। थानाधिकारी ने कहा कि जीवन अनमोल है। इसलिए वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें और लाइसेंस धारी व्यक्ति को ही वाहन चलाना चाहिए। यदि कोई बच्चा बिना लाइसेंस के वाहन चलाता है और यदि कोई घटना घटती है तो उनका जुर्म मां बाप पर आता है। इस दौरान प्रधानाचार्य द्वारका प्रसाद शर्मा, निदेशक श्रवण कुमार नेहरा सहित संपूर्ण विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Subscribe to my channel